Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वर्षा के अंतराल से किसान चिंतित

वर्षा के अंतराल से किसान चिंतित

राज्य में अब तक 128 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

05 अगस्त 2020, भोपाल। वर्षा के अंतराल से किसान चिंतित – प्रदेश में मानसूनी वर्षा के मध्य लम्बा अंतराल होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। सीजन में जुलाई तक राज्य में लगभग 11 फीसदी बारिश कम हुई है जबकि खरीफ की बुवाई 128 लाख हे. में कर ली गई है, जो लक्ष्य के विरुद्ध 87 फीसदी है। अब तक फसल की स्थिति बेहतर है। परन्तु एक-डेढ़ सप्ताह बारिश नहीं हुई तो स्थिति फसलों के लिए गंभीर बन सकती है।

प्रदेश में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 118.50 लाख हे. है। इस वर्ष 146.31 लाख हे. में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध अब तक 127.89 लाख हे. में बोनी कर ली गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश की प्रमुख खरीफ तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 57.60 लाख हे. में हो गई है। इसी प्रकार अब तक धान 18.74 लाख हे. में बोई गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी सीजन में जुलाई अंत तक राज्य में 383.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है जो अब तक की वास्तविक वर्षा से 11 फीसदी कम है। अब तक राज्य के 5 जिलों में सामान्य से अधिक, 30 जिलों में सामान्य एवं 17 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। इसे देखते हुए कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि एक सप्ताह और बारिश नहीं हुई तो फसल सूखने की कगार पर आ जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि 4 अगस्त के बाद पुन: अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है जिससे फसलों तथा किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
फसललक्ष्यबुवाई
धान29.7918.74
ज्वार1.481.12
मक्का14.914.84
बाजरा3.062.2
तुअर4.293.88
उड़द18.0915.25
मूंग2.221.37
सोयाबीन57.757.6
मूंगफली2.552.63
तिल3.812.68
कपास6.196.22