Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषिगत से जुड़े विभाग सक्रिय होकर कार्य करें- संभागायुक्त डॉ. खाड़े

 संभागायुक्त ने सम्भागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

24 मार्च 2026, इंदौर: कृषिगत से जुड़े विभाग सक्रिय होकर कार्य करें- संभागायुक्त डॉ. खाड़े – संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आज सम्भागीय अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कृषि कल्याण वर्ष के लिए शासन द्वारा विभागीय रूप से निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति पर कार्य करने के लिए सम्भागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि शासन ने इस वर्ष कृषि से जुड़े विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किये है, उसी अनुरूप अपने-अपने विभागों के रोडमैप पर सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने विभिन्न ‍विभागों की प्रगति रिपोर्ट देखी और उसकी समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निश्चित समय-सीमा में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ करें। आमजनों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, उपायुक्त राजस्व श्रीमती सपना लोवंशी, विकास आयुक्त श्री डी.एस. रणदा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू, जनजातीय कार्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर ब्रजेश चन्द्र पाण्डे, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री आलोक के. मीणा, स्वास्थ्य विभाग के संचालक डॉ. सॉजी जोसेफ, महिला एवं बाल विभाग की सहायक संचालक सुश्री संध्या व्यास, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर श्री सुनील उदिया सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने संयुक्त संचालक कृषि श्री मीणा से कहा कि लक्ष्य के अनुरूप  जिलों  में किस तरह के कार्य हुए है। उनकी समीक्षा भी निरंतर करते हुए समस्याओं को पहचानते हुए दूर करें। कृषि कल्याण वर्ष में सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने आगामी 1 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहे उपार्जन कार्यो की समीक्षा की गईं। जिलो में किसानों का इस वर्ष पंजीयन अधिक संख्या में हुआ है। इसलिए अतिरिक्त निगरानी और उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। किसानों के सत्यापन का कार्य को भी प्रमुखता से संपादित करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि संभाग के किसी भी जिले में नरवाई जलाने की घटनाएं नहीं हो। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनवाड़ी केन्द्रों और लाड़ली लक्ष्मी योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। कु-पोषण को रोकने हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध और पर्याप्त जल मिल सकें यह सुनिश्चित किया जाये। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाये। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और जन-पोषण केंद्र की व्यवस्था को मजबूत किया जाये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture