Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिये विभाग को अलर्ट पर रखें

टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिये विभाग को अलर्ट पर रखें : मंत्री श्री पटेल

भोपाल : कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने मध्य प्रदेश में टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिये किये जा रहे इंतजामों की मंत्रालय में समीक्षा की। उन्होंने प्रमुख सचिव श्री अजीत केसरी को निर्देश दिये कि बचाव के लिये सभी आवश्यक प्रबंध करते हुए विभाग को अलर्ट पर रखें।

प्रमुख सचिव श्री केसरी ने बताया कि विभाग द्वारा ट्रैक्टर चलित स्प्रे-पंप और फायर ब्रिगेड के माध्यम से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव जिलों में आवश्यकतानुसार कराया जा रहा है। टिड्डी दल के नियंत्रण के लिये जिलों में जिला स्तरीय निगरानी दल गठित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक – 0755 255 8823 है। किसान और कृषि अधिकारी तत्काल नंबर पर सूचना देकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में संचालक कृषि श्री संजीव सिंह भी मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile