Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपर सीडर मशीन से बुवाई का प्रदर्शन

18 दिसंबर 2024, रायसेन: सुपर सीडर मशीन से बुवाई का प्रदर्शन – कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र रायसेन के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र में सुपर सीडर मशीन से धान के खेत में गेहूं की सीधी बुवाई का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री एन. पी. सुमन, सहायक कृषि यंत्री श्री बी. एस. कोठारी, कृषि विज्ञान केंद्र रायसेन के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. स्वप्निल दुबे, केंद्र के डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी, डॉ. मुकुल कुमार, श्री सुनील केचवास, श्री रणजीत सिंह राधव उपस्थित थे।

प्रदर्शन के दौरान डॉ. दुबे ने बताया कि धान के बाद कृषक जीरो टिलेज मशीन, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर मशीन से गेहूं की बुवाई कर सकते हैं इसमें समय, डीजल की बचत खर्च कम लगता है एवं नरवाई का भी प्रबंधन होता है। हैप्पी सीडर सुपर सोडर मशीन चलाने के लिए 55 से 60 एचपी ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। एक एकड़ गेहूं की बुवाई के लिए डेढ़ घंटे का समय लगता हैपी सोडर मशीन की कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार से 2 लाख 25 हजार तक है। इसमें लघु सीमांत, महिला, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के कृषकों को 60 प्रतिशत अधिकतम रुपए 80 हजार तक अनुदान मिलता है। जबकि सुपर सीडर मशीन की कीमत लगभग 2 लाख से 3 लाख 15 हजार तक है इसमें लघु सीमांत महिला जनजाति को 50 प्रतिशत अधिकतम एक लाख राशि का अनुदान मिलता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com