Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में सिंचाई के लिए किसानों से 31 जुलाई पूर्व मांग पत्र आमंत्रित

27 जून 2024, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में सिंचाई के लिए किसानों से 31 जुलाई पूर्व मांग पत्र आमंत्रित – वर्ष 2024 की खरीफ फसलों की बरगी नहरों से सिंचाई के लिए जल लेने गोटेगांव व नरसिंहपुर तहसील के लगभग 126 ग्रामों के किसानों से 31 जुलाई 2024 पूर्व मांग पत्र एवं अनुबंध प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि नहरों से खरीफ फसलों के लिए निर्धारित तिथि से जल प्रवाह किया जा सके।

इन ग्रामों में मुख्य नहर 63.420 से 81.300 किमी तक वितरण प्रणालियों में क्रमश: हरेरी शाखा नहर एवं करेली वितरण नहर व देवरी वितरण नहर, बगासपुर माइनर, रामनिवारी माइनर, तिघरा माइनर एवं कमांड की माइनरों/ सब माइनरों से लगभग 3 हजार हेक्टर भूमि में निर्मित नहर प्रणाली से खरीफ फसलों की सिंचाई करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी सागर डिस्नेट संभाग गोटेगांव ने दी है।

इस सिलसिले में कार्यपालन यंत्री ने संबंधित ग्रामों के किसानों से आग्रह किया है कि वे जल उपभोक्ता संथा दबकिया, कुसीवाड़ा, कमोद, भैंसा, तिंदनी, मुराछ, मनकवारा, बगासपुर, देवनगर, आंखीबाड़ा, देवरी व खमरिया से अनुविभागीय अधिकारी रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर गोटेगांव व बगासपुर को 31 जुलाई 2024 के पूर्व तक मांग पत्र एवं अनुबंध पत्र प्रस्तुत करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com