राज्य कृषि समाचार (State News)

मस्‍त्‍य कियोस्‍क स्थापित करने से डीकेन के आरिफ की कमाई बढ़ी

16 जनवरी 2023, नीमच: मस्‍त्‍य कियोस्‍क स्थापित करने से डीकेन के आरिफ की कमाई बढ़ी – मत्‍स्‍य पालन एवं विक्रय कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले नीमच जिले के डीकेन निवासी श्री आरिफ शाह पिता शौकत शाह प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य सम्‍पदा योजना का लाभ लेकर अब अपना स्‍वयं का फिश कियोस्‍क का निर्माण कर, प्रतिमाह 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रहा है।

Advertisement1
Advertisement

बता दें कि फिश कियोस्‍क निर्माण के लिए श्री आरिफ को चार लाख रूपए का अनुदान का लाभ मिला है। फिश कियोस्‍क का निर्माण हो जाने से आरिफ अब ग्राहकों को ताजा मछली उपलब्‍ध करवाने लगा है। इससे ग्राहकों की संख्‍या और उसकी आमदनी भी बढी है। प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य सम्‍पदा योजना का लाभ मिलने से आरीफ शाह को जीवन यापन में काफी आसानी हो रही है। वह अपने दो बच्‍चों की पढाई लिखाई की व्‍यवस्‍था भी अब अच्‍छे से कर रहा है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement