Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तवा नहर से पानी छोड़ने की तिथियां तय

नर्मदापुरम में संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

28 अक्टूबर 2025, नर्मदापुरम: तवा नहर से पानी छोड़ने की तिथियां तय – आयुक्त कार्यालय नर्मदापुरम में सोमवार को नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में रबी फसलों की सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी श्री प्रशांत खरे, कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा एस थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री राजाराम मीना, उप संचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ, विद्युत विभाग के जी एम श्री विनोद सिंह भदोरिया, उपस्थित रहे।  वहीं  हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से ऑनलाइन मौजूद थे।

संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हरदा जिले हेतु  बायीं  तट मुख्य नहर से 3 नवंबर 2025 को, तवा नहर संभाग सिवनी मालवा की नहर के लिए 5 नवंबर 2025 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी के लिए 7 नवंबर 2025 से तथा पीबीसी संभाग सोहागपुर नहर से 10 नवंबर 2025 से जल प्रवाह शुरू किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि यदि इस दौरान लगातार बारिश होती है तो इन तय तिथियां में परिवर्तन किया जा सकेगा।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री राजाराम मीना ने तवा जलाशय की वर्तमान जल संग्रहण स्थिति 1949 एमसीएम जो की उपलब्ध भराव का 100% होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वर्तमान में नहरो की साफ सफाई का कार्य 50% तक पूर्ण कर लिया गया है। कमिश्नर श्री तिवारी ने जल संसाधन विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि  नहरों  से पानी छोड़े जाने के लिए बेहतर प्रबंधन एवं बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए  कि  पानी छोड़ने वाले स्थान से लेकर टेल क्षेत्र तक कुछ मुख्य प्वाइंटों पर नहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने जल संसाधन विभाग के कर्मचारी एवं होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, साथ ही विद्युत विभाग के जीएम को निर्देश दिए कि वह नहर से पानी लेने के लिए किसानों द्वारा जो टेंपरेरी कनेक्शन लिए जाते हैं उन टेंपरेरी कनेक्शन को जल संसाधन विभाग की सहमति के बाद ही जारी किए जाएं। कमिश्नर ने स्थानीय स्तर पर सभी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही  कहा कि  संबंधित अधिकारीगण नहरों  के सुचारु एवं पर्याप्त जल प्रभाव हेतु उपयुक्त प्रबंधन एवं बारीकी से निगरानी करें। कमिश्नर ने बैतूल कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह बैतूल जिले में स्थित जलाशयों के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी का समुचित उपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार करें और यथासंभव किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु पानी उपलब्ध  कराएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें