राज्य कृषि समाचार (State News)

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में सायबर सुरक्षा कार्यशाला संपन्न

एएसपी श्री जितेन्द्र सिंह ने सायबर अपराध से निपटने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रेषक: डाॅ. बी.एस. द्विवेदी, क्रमांक- 58, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी

10 जुलाई 2026, जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में सायबर सुरक्षा कार्यशाला संपन्न – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से कृषि महाविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में सायबर सुरक्षा अभियान के तहत सेफ क्लिक 2.0 ‘‘सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह के मुख्यआतिथ्य और अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डाॅ. अल्पना सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

इस दौरान एएसपी श्री जितेन्द्र सिंह ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और पासवर्ड कभी साक्षा न करने, डिजिटल अरेस्ट पूरी तरह धोखा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुआंे पर अपने विचाार व्यक्त किए और सभागार में उपस्थित सभी लोगों को पाॅवर प्वाइंट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आपने कहा कि लालच, भय और अज्ञान इन्ही तीनों बिंदुओं के कारण डिजिटल अपराध का शिकार लोग बन रहे हैं इससे सावधान होंने की आवश्यकता है। एएसपी श्री सिंह ने सभी श्रोताओं के जिज्ञासाओं के प्रश्नों के बड़ी सरलता से निराकरण किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डाॅ. स्वाती बारचे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. अमित शर्मा, डाॅ. मनोज श्रीवास्तव, डाॅ. अनुभा उपाध्याय, डाॅ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डाॅ. एच.के. राय, डाॅ. बी.एस. द्विवेदी, डाॅ. अमित झा, सीएसपी ज्ञानेश्वरी, अधारताल थाना प्रभारी श्री विपिन ताम्रकार, डाॅ. आर.एस.शर्मा, डाॅ. सुब्रता शर्मा सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture