State News (राज्य कृषि समाचार)

मावठे की वर्षा से फसलों को मिलेगा फायदा

Share

14 दिसम्बर 2020, इंदौर। मावठे की वर्षा से फसलों को मिलेगा फायदा गत दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है l रिमझिम बारिश का दौर जारी है l दक्षिण -पश्चिम राजस्थान और उत्तर -मध्य महाराष्ट्र में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती घेरा बना हुआ है l इसके अलावा कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर में भी बना है जिसकी नमी इंदौर सहित पश्चिमी म.प्र. में आने से मौसम बदल गया है और पूरे प्रदेश में मावठे की वर्षा हो रही है , जिसे फसलों के लिए लाभप्रद बताया जा रहा है l किसानों को एक सिंचाई की बचत होगी l मावठे की वर्षा से मौसम बहुत सुहावना हो गया है l

मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे तक प्रदेश में हुई वर्षा के आंकड़े जारी किए हैं , जो मिमी में निम्नानुसार हैं l इसके अलावा बैतूल,खंडवा और बुरहानपुर में तेज़ हवाओं के साथ हल्की वर्षा और वज्रपात तथा शेष जिलों में हल्की वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है l मावठे की वर्षा से मौसम बहुत सुहावना हो गया है l

पश्चिमी मध्य प्रदेश –

बड़वानी (सेंधवा – 32.0, निवाली & राजपुर – 28.0, अंजड़ – 15.2, पाटी – 15.0, सिटी – 14.2, चाचरीयापाटी – 14.0, ठीकरी – 13.0, वरला – 7.0, पानसेमल – 5.0), धार (कुक्षी – 30.0, सरदारपुर – 20.0, बदनावर – 14.1, मनावर – 11.0, सिटी – 10.6, नालछा – 8.2, धरमपुरी – 8.0, बाग & गंधवानी – 6.0, तिरला – 5.0, डही – 2.0), इंदौर (गौतमपुरा – 24.7, देपालपुर – 17.5, महू – 12.0, सिटी – 10.1, सांवेर – 9.6), खरगोन (गोगांवां – 24.0, कसरावद – 13.0, सेगांव – 12.0, भीकनगांव & भगवानपुरा – 10.0, सिटी – 8.6, झिरन्या – 8.0, बड़वाह – 6.0, सनावद – 5.0), झाबुआ (राणापुर – 23.0, रामा – 15.4, सिटी – 14.8, पेटलावद – 11.0, थांदला – 8.8), रतलाम (जावरा – 22.0, रावटी – 13.0, पिपलौदा – 12.0, सैलाना – 11.0, ताल & बाजना – 10.0, सिटी – 7.0, आलोट – 4.0), अलीराजपुर (सिटी – 20.4, उदयगढ़ – 19.3, चं.शे.आ. नगर – 17.0, सोंडवा – 16.0, जोबट – 15.4, कट्ठीवाड़ा – 12.0), आगर (सिटी – 16.0, बड़ौद – 15.0, नलखेड़ा – 13.3, सुसनेर – 13.0), मंदसौर (शामगढ़ – 12.4, सिटी – 9.0, सुवासरा – 7.2, धुंधड़का – 7.0, सीतामऊ – 6.4, संजीत & भानपुरा – 6.0, मल्हारगढ़ – 5, कयामपुर – 3.6, गरोठ – 2),देवास (सोनकच्छ – 12.0, हटपीपल्या – 10.0, उदयनगर – 5.2, बागली – 5.0, सिटी & टोंकखुर्द – 4.0, कन्नौद & सतवास – 2.0), खण्डवा (सिटी – 12.0, खालवा & पंधाना – 4.0, पुनासा – 3.0, न्यू हरसूद ARG – 1.0), उज्जैन (सिटी & घट्टिया – 11.0, ता.मं. वेधशाला & बड़नगर – 10.0, तराना – 9.0, खाचरौद – 8.0, झार्ड़ा – 7.2, महिदपुर & नागदा – 7.0), राजगढ़ (जीरापुर, नरसिंहगढ़ & पचौर – 11.0, ब्यावरा – 10.4, सारंगपुर – 10.2, सिटी – 8.3, खिलचीपुर – 4.0), गुना (कुम्भराज – 10.0, राघौगढ़ – 9.0, आरोन – 6.0, सिटी – 2.4, बमोरी & चचौड़ा – 1.0), विदिशा (लटेरी – 10.0, गंजबसौदा – 7.6, कुरवाई – 7.2, नटेरन – 7.0, सिरोंज – 5.0, ग्यारसपुर – 4.0, गुलाबगंज – 1.0), सीहोर (आष्टा & इछावर – 8.0, सिटी – 7.0, श्यामपुर – 2.0, नसरुल्लागंज – 1.0), शाजापुर (सिटी – 8.0, कालापीपल – 6.0, गुलाना – 5.0, मो.बड़ोदिया & शुजालपुर – 2.0), भोपाल (बैरागढ़ – 6.7, सिटी – 6.1, नवीबाग – 5.2, बैरसिया – 3.4), रायसेन (बाड़ी – 6.5, सिटी – 5.2, बेगमगंज ARG & गौहरगंज – 2.0, सिलवानी & बरेली – 1.0), हरदा (खिरकिया – 4.2, सिटी – 2.5, टिमरनी – 2.0), नीमच (मनासा – 3.0, सिटी – 2.0, जावद – 1.0), होशंगाबाद (सिवनी-मालवा – 0.8, डोलरिया – 0.6, सिटी – 0.4, सोहागपुर, पिपरिया & बनखेड़ी -ट्रेस ), श्योपुर कलां (सिटी – 0.2), दतिया & शिवपुरी (ट्रेस ),महेश्वर (4.2), और पचमढ़ी में (0.2) मिमी वर्षा दर्ज की गई l

पूर्वी मध्य प्रदेश –

सागर (केवीके – 10.5, खुरई – 5.4, बीना – 4.2, सिटी – 4.0, मालथौन – 3.2, बंडा – 2.0, देवरी – 0.2), डिंडोरी (सिटी – 2.0), बैतूल (सिटी – 1.2), नरसिंहपुर (सिटी & गाड़रवारा – 1.0), टीकमगढ़ (सिटी, पलेरा & बल्देवगढ़ – 1.0), छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव – 0.4, सिटी – ट्रेस ), जबलपुर (सिटी ), दमोह (सिटी )& हटा ), छतरपुर (नौगांव -)शहडोल (सोहागपुर ) और खजुराहो में वर्षा (ट्रेस ) की गई है l

महत्वपूर्ण खबर : किसानों को कड़कड़ाती ठंड पड़ने का इंतज़ार

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *