Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एनएफएल बायो फर्टिलाइजर से फसल सुरक्षा

25 जनवरी 2025, धार: एनएफएल बायो फर्टिलाइजर से फसल सुरक्षा – प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पाटीदार कृषि सेवा केंद्र देगधा में नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. (भारत सरकार का उपक्रम), द्वारा एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस. एस. चौहान (प्रमुख मृदा वैज्ञानिक) द्वारा पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व, उनका महत्व, कमी से होने वाले लक्षण, उनका निदान, मृदा परीक्षण, मृदा नमूना लेने की विधि एवं मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ बताए। एनएफएल के आंचलिक प्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह चौहान ने उत्पादों की विस्तृत जानकारी साझा की। एनएफएल के प्रभारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री विनोद कुमार ने संतुलित उर्वरक उपयोग विधि बताई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुमित गर्ग एवं सिस्टो ग्रीन कम्पनी के श्री वीरेंद्र उपाध्याय (कृषि सलाहकार) द्वारा एनकैप्सूलेटेड बायो फ़र्टिलाइजऱ की जानकारी दी। संगोष्ठी में कृषकों को नि:शुल्क बायो फ़र्टिलाइजऱ वितरित किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com