Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी सीजन की फसलों के लिये इंदौर जिले में फसल बीमा कार्य प्रारंभ

06 दिसंबर 2024, इंदौर: रबी सीजन की फसलों के लिये इंदौर जिले में फसल बीमा कार्य प्रारंभ – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इंदौर जिले में रबी सीजन 2024-25 में फसलों का बीमा 1 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हो गया है। किसान 31 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। इंदौर जिले में  फसल बीमा सप्ताह 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2024 तक चलाया जा रहा है।

   इंदौर जिले की समस्त तहसीलों में फसल बीमा सप्ताह 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2024 तक चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ उप संचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत एवं एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के जिला प्रबंधक श्री गौरव भाटी द्वारा उप संचालक कृषि कार्यालय इंदौर में किया गया।

उप संचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत ने बताया कि जिले में विगत वर्ष रबी 2023 में 1.21309 लाख हेक्टेयर बीमा हुआ था। डिफॉल्टर (NPA) एवं अऋणी कृषक भी सीएससी एवं बैंक के माध्यम से बीमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर कृषक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। इंदौर में अधिसूचित फसलों के लिए गेहूं सिंचित प्रीमियम राशि 675 रु प्रति हेक्टेयर, गेहूं असिंचित के लिए 367 रुपए प्रति हेक्टेयर एवं  चना की 600 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com