Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धूलकोट में फसल बीमा जागरूकता रैली आयोजित

12 दिसम्बर 2023, बुरहानपुर: धूलकोट में फसल बीमा जागरूकता रैली आयोजित – ग्राम धूलकोट में कल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा जागरूकता रैली का आयोजन ट्रैक्टर-बैलगाड़ी के माध्यम से किया गया।

श्री एम.एस.देवके, उप संचालक ( कृषि ) ने जानकारी देते हुए बताया कि, रैली में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं 100 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर धुलकोट हाट-बाजार में जागरूक संदेश देते हुए ग्राम पंचायत में संपन्न हुई। वहीं ग्रामीणों में जनजागरूकता हेतु चौपाल का आयोजन भी किया गया। जिसमें किसानों को फसल बीमा योजना, नैनो यूरिया सहित बलराम तालाब इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में  आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर एच.डी.एफ.सी. कंपनी के प्रतिनिधिगण व कृषि विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें