Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ फसल कटाई प्रयोग

05 अक्टूबर 2024, बड़वानी: बड़वानी कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ फसल कटाई प्रयोग – डॉ. राहुल फटिंग ने शुक्रवार को विकासखण्ड ठीकरी का भ्रमण किया । इस दौरान कलेक्टर ग्राम चकेरी के किसान श्री नारायण पिता नाथाजी के कपास के खेत में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  अपने समक्ष कपास की फसल की कटाई करवाकर फसल कटाई प्रयोग सम्पन्न करवाया।  निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजपुर श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, तहसीलदार ठीकरी श्री कार्तिक मौर्य, उप संचालक कृषि श्री आरएल जमरे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. फटिंग ने खेत में लगी हुई फसल की किस्मों के बारे में किसान से जानकारी ली। साथ ही फसलों की स्थिति के संबंध में भी चर्चा करते हुए जाना कि  उन्हें  उपज लेने में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम दवाना के कृषक श्री वीरेंद्र सिंह के कपास के खेत का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक से खेत में कपास की कौन सी किस्म लगाई गई है, और इस किस्म से कितना उत्पादन उन्हे प्राप्त होगा इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

क्या है फसल कटाई प्रयोग ? – फसल कटाई प्रयोग एक विधि है, जिसके माध्यम से फसल का औसत उत्पादन ज्ञात किया जाता है। सर्वप्रथम खेत में जाकर खेत की उत्तर-पश्चिम के कोने से फसल की कतार गिनते है। फिर रेण्डम बुक पटवारी को आवंटित खाने से कतार की लंबाई देखकर, उनमें से 10 कतार कम करके कतार चुनी जाती है। इसके बाद 10 कतार गिनकर प्लाट का निर्धारण किया जाता है। प्लाट निर्धारण कर किसान को बता दिया जाता है कि इस खेत में जब भी फसल की चुनाई हो तब सूचना की जाये। चुनाई के समय फसल का वजन लिया जाकर उसे नोट कर लिया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com