Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान उपार्जन के अवैध परिवहन को रोकने चेक पोस्ट बनाए

27 नवंबर 2024, अनूपपुर: धान उपार्जन के अवैध परिवहन को रोकने चेक पोस्ट बनाए – खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन केन्द्र जो छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए हैं, वहां पर छत्तीसगढ़ से उपार्जन केन्द्र तक मोटे अनाज धान के विक्रय एवं परिवहन हेतु आने वाले वाहनों को रोकने के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के विभिन्न मार्ग स्थलों पर अस्थाई रूप से उपार्जन समय तक के लिए चेक पोस्ट स्थापित कर अधिकारियों की ड्यिूटी लगाई है।

जैतहरी विकासखंड अंतर्गत वेंकटनगर से पेंड्रा मार्ग पर सहायक उप निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह मो.नं. 7828420477 की  ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक तथा सहायक उप निरीक्षक श्री रमाकांत विश्वकर्मा मो.नं. 8085160316 की ड्यिूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत पोंड़की मार्ग के अनूपपुर से अमरकंटक रोड पेन्ड्रा तिराहा पर सहायक उप निरीक्षक श्री संजय यादव मो.नं. 7067738357 की  ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक तथा सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभात सिंह  गौड़  मो.नं. 9893900977 की  ड्यूटी  रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। कोतमा विकासखण्ड अंतर्गत बिजुरी से मनेन्द्रगढ़ मार्ग स्थित घुटरी टोला पर सहायक उप निरीक्षक श्री शरद सिंह मो.नं. 7049242471 की  ड्यूटी  सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक तथा सहायक उप निरीक्षक श्री इन्द्रपाल सिंह मो.नं. 9926399130 की  ड्यूटी  रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। कलेक्टर ने  ड्यूटी  पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी अवधि तक के लिए जिले में आने वाले सभी वाहनों, माल की सघन जांच की जाकर जांच पंजी संधारित की जाए, जिसमें सभी ट्रकों द्वारा परिवहन किए जा रहे खाद्यान्नों की प्रविष्टि की जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com