Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

20 मई तक होगी कपास खरीदी

11 मई 2023, इंदौर: 20 मई तक होगी कपास खरीदी – वर्तमान में देश की प्रमुख कपास मंडियों में कपास के भाव अच्छे चल रहे है, इस बार मंडियों में मिल रही अच्छी कीमतों से देश मे कपास बुवाई का रकबा 1.25 करोड़ हेक्टेयर तक पहुँच गया है | 2022 के खरीफ सीजन के कपास उत्पादन और मंडियों में नई फसल की आवक अच्छी देखी गई है .इन  दिनों  कपास के दामों  में रोज 300-500 रुपये की घट बढ़ चल  रही है |

भारतीय कपास निगम द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कपास खरीदी की जा रही है, जो 20 मई 2023 तक चलेगी।

उल्लेखनीय है कि किसानों को कपास का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारतीय कपास निगम को केन्द्रीय नोडल एजेंसी बनाया गया है। यह एफएक्यू ग्रेड की कपास किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदती है।

जानकारी के मुताबिक कपास निगम ने चालू वर्ष 2022-23 के लिए कपास उत्पादक सभी 11 राज्यों में 400 से अधिक कपास खरीदी केन्द्र खोले है। इन केन्द्रों पर मध्यम रेशे की कपास की गांठ एमएसपी 6080 रुपये एवं लम्बे रेशे की कपास गांठ एमएसपी 6380 रुपये में खरीदी जा रही है।

निगम ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि वर्तमान में कपास की कीमतें एमएसपी से ऊपर चल रही है इसलिए किसान एमएसपी से नीचे नहीं बेचें। निगम ने सभी राज्यों के कृषकों से कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में निगम एमएसपी स्तर पर कपास खरीदेगा।

कपास निगम ने कहा मानसून आने के पूर्व कपास प्रसंस्करण का कार्य समय पर करना होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )