Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कॉस्को हाइब्रिड का अमानक धान बीज प्रतिबंधित

24 जुलाई 2025, ग्वालियर: कॉस्को हाइब्रिड का अमानक धान बीज प्रतिबंधित – जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त मानक बीज व खाद उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसान एवं कृषि कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इन निर्देशों के पालन में कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित खाद व बीज की दुकानों से नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। इस क्रम में भितरवार स्थित गोलेश्वर कृषि सेवा केन्द्र से लिए गए धान का नमूना प्रयोगशाला की जांच में अमानक  पाया गया । इसी तरह एमपी स्टेट मार्केटिंग पुतलीघर से लिया गया  अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट का नमूना अमानक पाया गया है। इस आधार पर गत दिनों इस धान व उर्वरक का पूरा लॉट प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उप संचालक कृषि एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी (बीज) श्री रणवीर सिंह जाटव ने जिस धान बीज का नमूना अमानक पाया गया, उसके समस्त लॉट का भण्डारण, क्रय-विक्रय एवं परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।  श्री जाटव ने बताया कि गोलेश्वर कृषि सेवा केन्द्र भितरवार पर कॉस्को हाइब्रिड एण्ड रिसर्च प्रा.लि. राजीव गांधी नगर, कोटा राजस्थान द्वारा तैयार धान की किस्म पीबी-1509 C/S का नमूना राज्य की बीज परीक्षण प्रयोगशाला में कराए गए विश्लेषण में अमानक पाया गया है। इसी तरह अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट के जिस लॉट का नमूना अमानक पाया गया है उस सम्पूर्ण लॉट, बैच व स्कंध का क्रय-विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन प्रतिबंधित कर दिया गया है I

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com