Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कांट्रेक्ट फॉर्मिंग से किसान बंधुआ मजदूर बन जाएंगे : श्री कमलनाथ

देपालपुर में कांग्रेस की किसान ट्रैक्टर रैली

(शैलेष ठाकुर, देपालपुर)

1 फरवरी 2021, कांट्रेक्ट फॉर्मिंग से किसान बंधुआ मजदूर बन जाएंगे : श्री कमलनाथ: केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून को वापस नहीं लिए जाने के विरोध में किसानों द्वारा दिल्ली में किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस द्वारा देपालपुर में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के अलावा कई पूर्व मंत्री शामिल हुए।

रैली का नेतृत्व देपालपुर विधायक श्री विशाल पटेल द्वारा किया गया। इस रैली में विधायक श्री संजय शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, श्री जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव, इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष श्री मोतीसिंह पटेल, श्री बहादुरसिंह पंवार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ट्रैक्टर रैली में श्री कमलनाथ ने स्वयं ट्रैक्टर चलाया। क्षेत्र के एक हजार से भी अधिक ट्रैक्टर के साथ किसान रैली में शामिल हुए, जिसमें बिरगोदा, नेवरी,देपालपुर के करीब दो सौ ट्रैक्टर रैली की पूर्वसंध्या पर ही सभा स्थल पर आ गए थे बाकी अन्य गांव के ट्रैक्टर अगले दिन रैली में शामिल हुए। दो कतार में निकली इस ट्रैक्टर रैली का दृश्य देखने लायक था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें