Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर जिले में खाद वितरण का सतत निरीक्षण जारी

06 दिसंबर 2025, आलीराजपुर: आलीराजपुर जिले में खाद वितरण का सतत निरीक्षण जारी – कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि जिले में कृषकों को खाद वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात का विशेष ध्‍यान देने के लिए समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में दायित्व सौंपकर समस्त खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

खाद वितरण प्रणाली से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है अत्यधिक भीड़ होने पर टोकन व्यवस्था की जाए एवं परिस्थिति अनुरूप खाद वितरण प्रणाली का संचालन सुचारू रूप से किया जाए । किसी भी स्थिति में कृषकों को परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी कृषकों से आह्वान किया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, सभी कृषकों को पर्याप्त मात्रा खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती माथुर के निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार खाद वितरण केंद्रों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें