Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा में खाद का निरंतर वितरण जारी, किसान आवश्यकतानुसार करें उठाव – अपर कलेक्टर

29 अगस्त 2025, भोपाल: रीवा में खाद का निरंतर वितरण जारी, किसान आवश्यकतानुसार करें उठाव – अपर कलेक्टर – मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद का लगातार वितरण जारी है। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि जिले को खाद की रैक लगातार मिल रही है और इसे राजस्व अधिकारियों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की कड़ी निगरानी में किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार एक सप्ताह की खाद का ही उठाव करें ताकि सभी किसान समान रूप से लाभान्वित हो सकें।

27 अगस्त को जिले के कई खाद भंडारों में खाद का वितरण किया गया। इसमें गुप्ता खाद भंडार सेमरिया, बीना खाद भंडार हरदुआ, इफको बाजार खाद भंडार मंनगवा, तथा बड़ा गांव सहकारी समिति शामिल हैं। साथ ही, सहकारी समितियों जैसे बम्हनी, सेमरिया, सोहागी और इफको बाजार खाद भंडार में भी खाद की आपूर्ति की गई है। यह वितरण पूरे जिले में सुचारू रूप से जारी रहेगा ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके।

अपर कलेक्टर ने किसानों से कहा कि वे खाद वितरण केंद्रों पर जाकर अपनी आवश्यकतानुसार खाद का उठाव करें और किसी तरह की दिक्कत होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। खाद की उपलब्धता और वितरण पर विभाग पूरी नजर रखे हुए है ताकि किसान अपनी फसल के लिए जरूरी खाद सही समय पर प्राप्त कर सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com