अधिक वर्षा से प्रभावित फसलों का कराएं सर्वे- डिंडोरी कलेक्टर
14 अगस्त 2026, डिंडोरी: अधिक वर्षा से प्रभावित फसलों का कराएं सर्वे- डिंडोरी कलेक्टर – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने वर्षा एवं फसलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा से फसलों, मकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों को हुई क्षति का मौके पर जाकर सर्वे करें, ताकि प्रभावित किसानों एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कृत्रिम गर्भाधान, किसान क्रेडिट कार्ड, क्षीरधारा ग्राम अभियान तथा संक्रामक पशु रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि फसल बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

