Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वर्मी कंपोस्ट एवं नर्सरी द्वारा उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण का समापन  

युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास के लिए किया प्रेरित 

27 जनवरी 2025, भोपाल: वर्मी कंपोस्ट एवं नर्सरी द्वारा उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण का समापन – शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण द्वारा युवाओं का वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं नर्सरी प्रबन्धन द्वारा उद्यमिता विकास विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 35 युवाओं एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वप्रकाश चारण, तहसीलदार पोकरण ने प्रतिभागियों के साथ जीवन में सफलता पाने के अपने संघर्ष के अनुभवों को प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किया एवं बताया कि जीवन का उद्देश्य सफलता पाना ही न होकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाना होना चाहिए। इन्होने कहा कि केंद्र के विकास के लिए प्रशासन हर मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। डॉ जी. एल. जयपाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पोकरण ने प्रशिक्षणार्थियों को कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए किया प्रेरित किया एवं  विज्ञान और प्रौद्यागिकी के महत्व पर जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने युवाओं को वर्मी कंपोस्ट एवं नर्सरी का स्वरोजगार स्थापित करके सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। केन्द्र के प्रसार वैज्ञानिक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा एवं उत्पादित उत्पाद गुणवत्ता युक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक होंगे। इससे मृदा एवं पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। सस्य वैज्ञानिक कृष्ण गोपाल व्यास ने कहा कि आजकल असंतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से पौधों में कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसके नियंत्रण के लिए अनेक कीटनाशक का प्रयोग असंतुलित मात्रा में किया जा रहा है, जो मानव के साथ-साथ अन्य जीवों के लिए भी हानिकारक है। इसके दुष्परिणाम से मिट्टी, पानी एवं वायु सभी प्रदूषित हो जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुंजन, कीर्ति, उर्मिला, रचना, कनका बाई, चम्पत, दलपत, साहिल, विकास, प्रकास, अनिल, सलोनी  इत्यादि ने सफलतापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com