Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

07 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के उज्जैन, रीवा संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलींल श्योपुरकलां में सर्वाधिक 72 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 18 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 14 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 20 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम  – मौसम केंद्र, भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोई भी प्रभावी प्रणाली सक्रिय नहीं थी। लेकिन फिर भी ओडिशा और झारखंड के ऊपर एक चक्रवाती घेरा सक्रिय था। साथ ही एक मानसून ट्रफ राजस्थान, उप्र होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक विस्तृत है। जबकि दूसरा रायलसीमा से लेकर तमिलनाडु तक विस्तृत है। दो अन्य चक्रवातीय परिसंचरण हरियाणा और पूर्वोत्तर असम के ऊपर सक्रिय हैं। मप्र में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज़ की गई। आगामी एक दो दिन तक मानसून के अधिक सक्रिय होने की संभावना नहीं है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और दमोह जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204. 4 मिमी ) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि  ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना और सागर जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात / के साथ भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में कुछ /अनेक और अधिकांश स्थानों पर वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com