Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्टोन क्रेशर मशीन की धूल से फसलें बर्बाद होने की शिकायत  

28 दिसम्बर 2022, आगर मालवा: स्टोन क्रेशर मशीन की धूल से फसलें बर्बाद होने की शिकायत – मंगलवार को हुई जनसुनवाई में ग्राम खंदवास के कृषकों ने कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि गांव में लगी स्टोन क्रेशर मशीन से निकलने वाली धूल के कारण आस-पास के सभी कृषकों की सलें बर्बाद हो रही है, धूल के कारण खरीफ एवं रबी दोनों फसले पूरी तरह नष्ट हो जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक हानि होने के साथ ही मानसिक तनाव हो रहा है। कृषि भूमि के आसपास से स्टोन क्रेशर मशीन हटवाई जाए। कलेक्टर श्री वानखेड़े ने कृषकों के आवेदन में एसडीएम सुसनेर को मौका जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए।

 जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री वानखेड़े ने बारी-बारी से आवेदकों को अपने पास बैठाकर उनकी समस्या सुनते हुए निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर निराकरण किया तथा शेष आवेदनों की समय-सीमा निर्धारित करते हुए निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में एडीएम रवि कुमार सिंह सहित विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें