राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मिले कृषि मंत्री से

इंदौर। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अपनी प्रमुख मांगों के संदर्भ में गत दिनों राज्य के कृषि मंत्री श्री सचिन यादव से भोपाल में मिला। कृषि मंत्री ने 15 दिनों में मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Advertisement1
Advertisement

उल्लेखनीय है कि दिवाली मिलन के इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री श्री सचिन यादव से संघ ने ग्रेड पे में सुधार और स्थायी यात्रा भत्ता में वृद्धि करने जैसी प्रमुख मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर विभागीय मंत्री ने 15  दिन में उक्त मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोहर गिरी, महामंत्री श्री दिलीप उपाध्याय, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री लमानिया, प्रांतीय सचिव श्री एस.एस. गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष इंदौर श्री निश्छल जोशी और  जिलाध्यक्ष इंदौर श्री पी. सोहनी  शामिल थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement