राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी उपार्जन संबंधी कठिनाइयों के समाधान हेतु समिति गठित

20 जनवरी 2025, रायसेन: रबी उपार्जन संबंधी कठिनाइयों के समाधान हेतु समिति गठित – मप्र शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की समस्त प्रक्रिया पंजीयन, पर्यवेक्षण, स्कंध की गुणवत्ता नीति के अंतर्गत आने वाली कठिनाईयों के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में एलडीएम, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सूचना अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड, जिला प्रबंधक मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन, जिला प्रबंधक मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड, अधीक्षक भू-अभिलेख तथा सचिव कृषि उपज मंडी जिला मुख्यालय रायसेन को सदस्य बनाया गया है। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। गठित जिला स्तरीय समिति रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 के रबी उपार्जन संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com