राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में चाइनीज लहसुन की जांच के लिए समिति गठित

18 दिसंबर 2024, नीमच: नीमच में चाइनीज लहसुन की जांच के लिए समिति गठित – कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्‍त चायनीज लहसुन विरोधी संघ, कृषकों द्वारा 17 दिसंबर को दिए आवेदन के प्रकाश में जिले में चाइनीज लहसुन की तस्करी एवं कृषि उपज मंडी में हो रही अवैध आवक एवं व्यापारियों के गोदामों में भंडारण की स्थिति की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।

एस.डी.एम. नीमच श्रीमती ममता खेड़े इस समिति की दल प्रमुख बनाई गई है। कृषि वैज्ञानिक श्री सी.पी.पचौरी, उप संचालक उद्यानिकी श्री अतर सिंह कन्‍नौजी, उप संचालक कृषि श्री बी.एस.अर्गल एवं मण्‍डी के सचिव श्री उमेश  बसेड़िया  शर्मा को समिति में सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है।

यह समिति मंडी  क्षेत्र  में चाइनीज लहसुन की अवैध आवक की जांच एवं तस्‍करी के माध्‍यम से लाए गए लहसुन की जानकारी एकत्र कर व्यापारियों के गोदामों का निरीक्षण एवं गोदामों में रखे लहसुन के रिकॉर्ड की जांच करेंगी। चायनीज लहसुन के अवैध भंडारण, दस्तावेजों में गड़बड़ी और तस्करी से संबंधित अनियमितताओं का विवरण तैयार करेंगी। चायनीज लहसुन की तस्करी से स्थानीय लहसुन उत्‍पादकों पर पड़ने वाले आर्थिक एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर, 7 दिवस के भीतर जांच कार्य पूर्ण कर जांच रिपोर्ट कलेक्टर नीमच को प्रस्तुत करेंगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement