राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी में 18 हजार 621 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित

24 अप्रैल 2025, कटनी: कटनी में 18 हजार 621 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 85 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 2 हजार 661 किसानों से 18 हजार 621 मीट्रिक टन  गेहूं  का उपार्जन किया जा चुका है। गेहूँ खरीदी के मामले में बहोरीबंद तहसील अग्रणी है। यहां अब तक 801 कृषकों से 5 हजार 532 मीट्रिक टन  गेहूं उपार्जित किया गया है। गेहूँ उपार्जन के मामले में ढीमरखेड़ा तहसील दूसरे स्थान पर है। जहां 686 किसानों से 4 हजार 290 मीट्रिेक टन  गेहूं  खरीदा गया है। वहीं तीसरे स्थान पर जिले की स्लीमनाबाद तहसील है। जहां 315 किसानों ने 2 हजार 615 मीट्रिक टन  गेहूं  की बिक्री की है।

Advertisement1
Advertisement

इसी प्रकार विजयराघवगढ़ तहसील  गेहूं खरीदी के मामले में जिले में चौथे स्थान पर है। जहां 335 किसानों ने 2 हजार 401 मीट्रिक टन  गेहूं  की बिक्री की है। इसके अलावा रीठी तहसील जिले में पांचवे स्थान पर है। जहां के 345 किसानों ने 2 हजार 210 मीट्रिक टन  गेहूं की बिक्री  की  है। कटनी ग्रामीण एवं कटनी नगर तहसील संयुक्त रूप से छठवें पायदान पर है। जहां अब तक 108 किसानों ने 1 हजार 49 मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की है। इसके अलावा बरही तहसील में 40 किसानों ने 300 मीट्रिक टन  गेहूं की बिक्री की है। इस प्रकार  गेहूं  उपार्जन के मामले में बरही तहसील  सातवें स्थान पर है। जबकि बड़वारा तहसील के 31 किसानों ने 225 मीट्रिक टन  गेहूं  की बिक्री  की  है और बड़वारा  गेहूं उपार्जन के मामले में जिले में अंतिम पायदान पर है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement