Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना में मनमानी कीमत पर खाद बेचने वालों पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई, कोतवाली में एफआईआर दर्ज

16 नवंबर 2025, मुरैना: मुरैना में मनमानी कीमत पर खाद बेचने वालों पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई, कोतवाली में एफआईआर दर्ज – सोशल मीडिया पर भंडारण केन्द्र मुरैना से रासायनिक उर्वरक डीएपी को दलालों द्वारा अधिक कीमत पर बेचे जाने संबंधी वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। इस प्रकरण को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने गंभीरता से लेते हुए जिला विपणन अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला विपणन अधिकारी विनोद कोटिया ने बताया कि भंडारण केन्द्र मुरैना के प्रभारी अभिषेक शर्मा द्वारा अपने पुत्र से केन्द्र में कार्य कराए जाने के कारण 7 नवम्बर को उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था तथा चेतावनी दी गई थी कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भोपाल भेजा जाएगा।

उर्वरक डीएपी की अधिक दर पर दलालों द्वारा बिक्री किए जाने संबंधी मामले में कोतवाली मुरैना में 13 नवम्बर को एफआईआर दर्ज करा दी गई है। भंडारण केन्द्र मुरैना पर रासायनिक उर्वरकों का विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से किया जा रहा है तथा उपभोक्ताओं को पर्ची भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें