Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

सीएम योगी ने PMFBY के तहत 285 करोड़ जारी किए, किसानों को मशीन सब्सिडी भी मिली

22 फरवरी 2026, भोपाल: सीएम योगी ने PMFBY के तहत 285 करोड़ जारी किए, किसानों को मशीन सब्सिडी भी मिली – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की। यह राशि खरीफ 2025 में फसल नुकसान झेलने वाले 2.51 लाख किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की स्थिति में अन्नदाता को अकेला नहीं छोड़ेगी। फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है, जिससे सूखा, अतिवृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई समयबद्ध तरीके से संभव हो रही है।

दुर्घटना पीड़ित परिवारों को भी राहत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कुछ किसानों और पीड़ित परिवारों को मंच से स्वयं चेक सौंपे और भरोसा दिलाया कि सरकार हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों के खातों में समय पर राशि पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा

कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में कृषि मशीनों पर सब्सिडी राशि भी वितरित की गई। एग्रीग्रेटर योजना, कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के अंतर्गत पात्र किसानों को लाखों रुपये का अनुदान दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से खेती की लागत घटती है, उत्पादन बढ़ता है और किसानों की आय में सुधार होता है। सरकार का प्रयास है कि छोटे और सीमांत किसान भी तकनीक आधारित खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बनें।

‘डबल इंजन’ सरकार का किसान फोकस

मुख्यमंत्री ने हाल ही में पारित बजट 2026-27 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग को केंद्र में रखा गया है। योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि प्राकृतिक आपदा के बाद राहत राशि 24 घंटे के भीतर पीड़ित किसान के खाते में पहुंचे।

मौसम पूर्वानुमान और आधारभूत ढांचे पर जोर

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं और कृषि कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। साथ ही प्रदेश के प्रमुख शहरों में डॉप्लर वेदर रडार स्थापित करने की घोषणा की गई, जिससे मौसम संबंधी सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके और किसानों को फसल प्रबंधन में मदद मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसान सशक्त होगा, तभी उत्तर प्रदेश समृद्ध बनेगा। सरकार की हर योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, जोखिम कम करना और उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ाना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture