Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की अतिवृष्टि और उर्वरक वितरण की समीक्षा, कलेक्टर होंगे उत्तरदायी

03 सितम्बर 2025, भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की अतिवृष्टि और उर्वरक वितरण की समीक्षा, कलेक्टर होंगे उत्तरदायी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश के अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों तथा जिलों में उर्वरक वितरण की स्थिति की वर्चुअल समीक्षा की। बैठक में सभी जिले वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों में उर्वरक उपलब्धता की सघन समीक्षा की जाए और स्टॉक की जानकारी जनप्रतिनिधियों से साझा की जाए, ताकि किसानों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन डबल लॉक, पैक्स और निजी विक्रय केंद्रों का आकस्मिक सत्यापन और मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि उर्वरक वितरण व्यवस्था में यदि अव्यवस्था होती है तो उसके लिए सीधे जिला कलेक्टर उत्तरदायी होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में उपलब्ध उर्वरक का सही और पारदर्शी वितरण हो, इसके लिए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी प्रक्रिया से जोड़ा जाए। जिला प्रशासन किसान संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां फसलों को क्षति हुई है वहां त्वरित कार्रवाई की जाए और जनहानि व पशुहानि की स्थिति में 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com