मिर्च की खेती बनी फायदे का सौदा! अशोकनगर के किसान ने 2 बीघा में कमाए 2.5 लाख रुपए, जानें कैसे
01 अप्रैल 2026, भोपाल: मिर्च की खेती बनी फायदे का सौदा! अशोकनगर के किसान ने 2 बीघा में कमाए 2.5 लाख रुपए, जानें कैसे – मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के विकासखंड मुंगावली के ग्राम ततारपुर के कृषक श्री इशरार खान पिता श्री छोटे खान ने वर्ष 2023 से उद्यानिकी फसलें मिर्च , बैगन लौकी गिलकी,टमाटर, धनिया की खेती करना प्रारंभ किया। जिससे उन्हें अधिक आय प्राप्त हुई। वर्तमान में मिर्च की वीएनआर 285 किस्म की खेती 2 बीघा भूमि में कर लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की आमदानी ली। कृषक पहले कृषि फसले सोयबीन और गेहूं की खेती करते थे।
अब उद्यान विभाग की सहायता से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत ड्रिप सिंचाई पर अनुदान राशि रुपए 70125 प्राप्त कर उद्यानिकी फसलो ओर उन का रुझान बड़ा। तब उद्यान विभाग से अनुदान पर मसाला क्षेत्र विस्तार में मिर्च लगा कर अधिक उत्पादन लिया और अशोकनगर , पिपरई बाजार में विक्रय कर 2 बीघा की मिर्च की खेती से लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त की जा रही है। इस प्रकार उद्यानिकी फसलो से कृषक दोगुना अधिक लाभ ले रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

