Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्य सचिव श्री बैंस को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

5 दिसम्बर 2022, भोपाल । मुख्य सचिव श्री बैंस को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन  – केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। अब श्री बैंस 31 मई तक चीफ सेक्रेटरी बने रहेंगे। चीफ सेक्रेटरी के लिए श्री बैंस के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे श्री अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन मो. सुलेमान के नाम दौड़ में शामिल थे। श्री बैंस के रिटायरमेंट वाले दिन (30 नवंबर) को उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी हो पाया। मध्यप्रदेश में अगले साल नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव भी होना हैं। श्री बैंस मई 2023 तक सीएस रहेंगे। वे 1985 बैच के आईएएल अफसर हैं।

पंजाब में 13 नवंबर 1962 को जन्मे श्री इकबाल सिंह बैंस ने इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रथम श्रेणी में ग्रेजुएशन किया है।

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बनने से पहले श्री बैंस कई अहम पदों पर रहे हैं। कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं। सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें