Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 1.80 करोड़ के सहकार भवन का लोकार्पण किया

06 सितम्बर 2022, बालाघाट: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 1.80 करोड़ के सहकार भवन का लोकार्पण किया – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 सितम्बर को  कालीपुतली चौक पर 1.80 करोड़ लागत से बने  कुशाभाऊ ठाकरे सहकार भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता भवन के नाम कुशाभाऊ ठाकरे रखने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे सहकारिता के वट वृक्ष है। उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना से ही आगे बढ़ते चले, किसान को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि के लिए कर्ज जारी रहेगा।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना,किसानों के हित में चल रही है और किसानों को जब भी जरूरत पड़ेगी, तो मध्य प्रदेश सरकार  सहकारिता के माध्यम से कार्य करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवीन भवन का उद्घाटन फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग, आयुष और जल संसाधन राज्यमंत्री श्री राम किशोर कावरे, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक श्री भगत सिंह नेताम, श्री संजय गुप्ता आई.ए.एस.आयुक्त सहकारिता भोपाल, श्री पी.एस. तिवारी प्रबन्ध संचालक अपैक्स बैंक भोपाल, श्री पी.के. सिद्धार्थ सयुक्त आयुक्त सहकारिता जबलपुर, श्रीमती अंजुली धुर्वे उपायुक्त सहकारिता बालाघाट, श्री राजीव सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएसके बैंक बालाघाट सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी तादात में किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन मंडी रेट (03 सितम्बर 2022 के अनुसार); खातेगांव मंडी में रहा अधिकतम रेट

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )