Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

न खाद और न उर्वरक की जरूरत, इस सब्जी से हो सकती है लाखों की कमाई

24 अप्रैल 2025, भोपाल: न खाद और न उर्वरक की जरूरत, इस सब्जी से हो सकती है लाखों की कमाई – वैसे तो हर सब्जियों के उत्पादन के लिए खाद और उवर्रक की जरूरत किसानों को पड़ती है लेकिन एक ऐसी भी सब्जी की किस्म है, जिसे उत्पादित करने के लिए किसानों को न तो खाद की और न उर्वरक की जरूरत होती है लेकिन बावजूद इसके किसान इस सब्जी का उत्पादन कर लाखों की कमाई कर सकते है। इस सब्जी की किस्म का नाम है सूरन की गजेन्द्र किस्म ।

सूरन की गजेंद्र किस्म की खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसके पौधे इस किस्म के बीज या कंद के माध्यम से लगाए जाते है। इसके बीज आपको बाजार में बीज भंडार की दुकान में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी खेती में मिट्टी की नमी के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए। बुवाई के बाद सूरन की गजेंद्र किस्म की फसल करीब 6 महीने में तैयार हो जाती है।

सूरन की गजेंद्र किस्म की खेती से बहुत जबरदस्त ताबड़तोड़ कमाई देखने को मिलती है क्योकि ये बाजार में बहुत डिमांडिंग होती है एक एकड़ में सूरन की गजेंद्र किस्म की खेती करने से करीब 20 से 25 टन उपज प्राप्त होती है आप इसकी खेती से 4 से 4.5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये सूरन की उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है। अप्रैल का महीना इस सब्जी की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त होता है इसकी खेती में लागत से चार गुना ज्यादा मुनाफा देखने को मिलता है क्योकि इसकी डिमांड सर्दियों के मौसम में बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है इस सब्जी को खाने से शरीर फौलादी मजबूत बनता है आप इस सब्जी की खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है सूरन की गजेंद्र किस्म की खेती की ये सूरन की एक लोकप्रिय और बंपर उपज देने वाली किस्म है। ये एक वन प्रजाति है जिसे खाद और उर्वरक की भी आवश्यकता नहीं होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com