Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान भाई! काचरी की खेती कर कमा सकते है जबरदस्त मुनाफा

26 जून 2025, भोपाल: किसान भाई! काचरी की खेती कर कमा सकते है जबरदस्त मुनाफा – यदि किसान भाई काचरी की खेती करें तो न केवल किसानों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत ही होगी और न ही अधिक लागत ही लगेगी। जबकि काचरी का उत्पादन करने से किसानों को जबरदस्त मुनाफा ही होगा।

राजस्थान के किसान को ज्यादा फायदा क्योंकि

दरअसल काचरी जैसी सब्जी राजस्थान में अधिक खाई जाती है इसलिए यदि राजस्थान के किसान इसकी खेती करें तो उन्हें अधिक से अधिक फायदा मिल सकता है। यह सब्जी साल में सिर्फ कुछ महीने ही बाजार में देखने को मिलती है ये सब्जी राजस्थान की फेमस सब्जियों में से एक है राजस्थान के लोग इस सब्जी को खाना बहुत पसंद करते है।   क्योकि ये सब्जी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है इसमें कई पोषक तत्व के गुण होते है जो शरीर को मजबूत बनाते है। 

 काचरी की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है इसकी बुवाई से पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती के लिए 5 फीट की दूरी पर लाइन बनाकर और 1 फीट की दूरी पर बीज बोने चाहिए। बुवाई के बाद काचरी की फसल करीब 60-70 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।  एक एकड़ में काचरी की खेती करने से करीब 115 से 120 क्विंटल तक काचरी का उत्पादन हो सकता है। ये बाजार में करीब 10 रुपए प्रति किलो तक बिकती है आप इसकी खेती से 1,20,000 रूपए की कमाई आराम से कर सकते है काचरी की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com