छिंदवाड़ा: मोती की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर
12 अप्रैल 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा: मोती की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम राजोदिया, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक 1 एवं 2 के कार्यपालन यंत्री, जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की विशेष रूप से सराहना की गई। विशेषकर मोती की खेती (Pearl Farming) को ग्रामीण आजीविका के एक उभरते एवं लाभकारी माध्यम के रूप में रेखांकित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार द्वारा बताया गया कि सीमित संसाधनों में भी मोती की खेती के माध्यम से समूहों द्वारा आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा रही है, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने निर्देशित किया कि इस गतिविधि को योजनाबद्ध तरीके से विस्तार दिया जाए तथा क्लस्टर आधारित विकास मॉडल अपनाते हुए अधिक से अधिक समूहों को इससे जोड़ा जाए।
जनपद पंचायत जुन्नारदेव एवं तामिया को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे पात्र हितग्राहियों का चयन कर मोती की खेती हेतु क्लस्टर विकसित करने के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे क्षेत्र में इस गतिविधि को संगठित रूप से बढ़ावा मिल सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

