छिंदवाड़ा: चौरई में कृषि रथ कार्यक्रम का आयोजन
21 मई 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा: चौरई में कृषि रथ कार्यक्रम का आयोजन – कृषि रथ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिले के विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत खिरखीरी, कपूर्दा, समसवाड़ा एवं घोड़वाड़ी में कृषि रथ का भ्रमण किया गया। रथ यात्रा के दौरान किसानों को ई-टोकन बुक करके दिखाए गए तथा कृषि संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक श्री संत कुमार शर्मा द्वारा किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। वहीं क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी। उद्यान विभाग द्वारा उद्यानिकी से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की गई। रथ यात्रा के दौरान किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

