छिंदवाड़ा: किसान संगोष्ठी आयोजित, ई-टोकन प्रणाली की दी गई जानकारी
18 मई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: किसान संगोष्ठी आयोजित, ई-टोकन प्रणाली की दी गई जानकारी – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान रथ अभियान के तहत समिति पिंडरई कला में आज किसानों की संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों को ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन बुकिंग एवं उर्वरक वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों से जल्द से जल्द ई-टोकन बुक कर खाद उठाने का आग्रह किया गया।
संगोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों, समिति कर्मचारियों, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग एवं एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालकों की उपस्थिति रही। बताया गया कि समिति द्वारा अब तक 185 किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण किया जा चुका है।
उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान रथ लगातार गांव-गांव एवं समितियों तक पहुंचकर किसानों के ई-टोकन बुक कराने में सहयोग कर रहा है। जिले के सभी 11 विकासखंडों में किसान रथ के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम में एसडीओ श्री नीलकंठ पटवारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.के. झाड़े, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सी.एम. अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों में ई-टोकन बुकिंग सीखने को लेकर विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

