Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न

16 नवंबर 2024, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न – कार्यालय उप संचालक  कृषि   छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में  गत दिनों  जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक  आयोजित की गई । बैठक में कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती संगीता तीरथ ठाकुर, सदस्य श्री कमलेश उइके, श्री लखनकुमार वर्मा व श्री चंपालाल कुरचे आदि उपस्थित थे।

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं विभाग द्वारा जिले मे किये जा रहे नवाचार सरसों फसल क्षेत्र विस्तार, गेहूं, चना की उन्नत किस्मों की जानकारी दी गई। कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती संगीता तीरथ ठाकुर एवं सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा जिले के प्रथम हैप्पी सीडर हितग्राही कृषक श्री  हरीश राय ग्राम झिरपा विकासखंड तामिया को हैप्पी सीडर की चाबी दी गई। सुपर सीडर/ हैप्पी सीडर नरवाई प्रबंधन के लिये बेहतर विकल्प है, इसके माध्यम से किसान बिना नरवाई जलाये खेत में सीधी बुआई करते है, जिससे समय एवं लागत की कमी होती है। यह किसानों के लिए लाभप्रद कृषि यंत्र हैं। बैठक में उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई, जिसमें प्राप्त उर्वरक की उपलब्धता पर समिति के सदस्यों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। डीएपी के बेहतर विकल्प एनपीके उर्वरक के कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री एम.एल. उइके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा अनुदान पर संचालित योजना मिनी स्प्रिंकलर, पॉलीहाउस के बारे मे बताया गया। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिले में पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक श्री मुकेश डहेरिया ग्राम जुनावानी विकासखंड तामिया द्वारा किये जा रहे कार्यो की वीडियो दिखाई गई, जिसे समिति के सदस्यों द्वारा बहुत सराहा गया। बैठक के क्रम में मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा भी की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com