छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का वितरण 20 जून को
16 जून 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का वितरण 20 जून को – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में पश्चिम बंगाल के ताराकेश्वर, हुगली में 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 23वीं किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 23वीं किस्त वितरण दिवस को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत किसानों को वर्ष में 6 हजार रूपये की राशि 3 समान किस्तों में प्रदान की जाती है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा सीईओ जिला पंचायत, जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों व उप संचालक कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले में “पीएम किसान उत्सव दिवस” मनाये जाने के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
कलेक्टर श्री नारायन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि इस कार्यक्रम में सांसद/विधायक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला/ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित करें। जिला/ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर/बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण करें और जिले की ग्राम पंचायतों में व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण करायें। इस योजना के अंतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम के लिये विलेज नोडल ऑफिसर नामांकित किया गया है, इसलिये उन्हें इस कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित करें। विलेज नोडल ऑफिसर संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिये प्रेरित करेंगे और हितग्राहियों को किस्त प्राप्त करने के लिये ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग और पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ने के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग करें। साथ ही इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

