राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: कृषि अधिकारियों ने किसानों को मौके पर दिलाई खाद

20 मई 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा: कृषि अधिकारियों ने किसानों को मौके पर दिलाई खाद –  उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को  जिला विपणन अधिकारी सुश्री अंकिता गुरनानी, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर एवं श्री सुनील हेड़ाउ के साथ मार्कफेड गोदाम छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान जो किसान बिना ई-टोकन बुक किए खाद लेने पहुंचे थे, उन किसानों का मौके पर ही ई-टोकन बुक कराकर खाद उपलब्ध कराई गई। मार्कफेड गोदाम में यूरिया 8070 मीट्रिक टन, डीएपी 207 मीट्रिक टन, एनपीके 2200 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट 176 मीट्रिक टन तथा पोटाश 186 मीट्रिक टन उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले की समस्त मार्कफेड गोदामों, सहकारी समितियों, एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त उर्वरक भंडारण उपलब्ध है।

उपसंचालक कृषि श्री सिंह ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा से किसी भी उर्वरक वितरण संस्था का चयन कर ई-टोकन बुक करें तथा उर्वरकों का शीघ्र उठाव करें, जिससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

Advertisements