Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 120 मवेशियों को बीमारी से बचाव हेतु किया गया टीकाकरण

02 सितम्बर 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 120 मवेशियों को बीमारी से बचाव हेतु किया गया टीकाकरण – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पशुधन को लंपी बीमारी से बचाव के लिए 120 मवेशियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

शिविर के दौरान 30 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई, एक पशु में कृत्रिम गर्भाधान किया गया तथा 11 पशुओं को औषधि वितरित की गई। कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देशानुसार और उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं के मार्गदर्शन में यह शिविर विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सरखोर के गौठान में आयोजित किया गया।

शिविर में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट की डॉ. नेहा यादव, जानू जांगड़े और पशु चिकित्सालय अहिल्दा से डॉ. संतोष पुरेना व हेमंत विश्वकर्मा ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं ने बताया कि ग्राम सरखोर गौठान में रखे गए करीब 160 पशुओं की नियमित जांच की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्राम पंचायत ने गौठान में चार पशु चरवाहों की नियुक्ति की है, जो प्रतिदिन पशुओं को 5–6 घंटे चराते हैं। चारा और पानी की व्यवस्था भी पंचायत द्वारा सुनिश्चित की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

तहसीलदार लवन ने भी गौठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच और चरवाहों से बातचीत कर मवेशियों के लिए चारा-पानी की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा शिविर के आयोजन में सरपंच, पशु चिकित्सा विभाग की टीम और ग्राम के पशु चरवाहों का विशेष सहयोग रहा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com