Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Chhattisgarh: किसान सबके बारे में सोचता है यही उसकी सबसे बड़ी खासियत : मुख्यमंत्री

25 मई 2023, रायपुर ।  Chhattisgarh: किसान सबके बारे में सोचता है यही उसकी सबसे बड़ी खासियत : मुख्यमंत्री – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान की यही खासियत है कि वह अपने लिए नहीं बल्कि सबके बारे में सोचता है और अपने जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी किसानों के पास होनी ही चाहिए। आज मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम-कड़ार में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान किसान दीपक वर्मा ने बताया कि किसानों का किसान किताब बाप-दादा के जमाने का बना हुआ है। इस पुराने किसान किताब को बदलकर प्रदेश के किसानों को यदि नया जारी कर दिया जाये तो बड़ी सहूलियत होगी। उन्होंने आगे बताया कि खाद-बीज खरीदने के साथ-साथ जमीन से जुड़ी जानकारी का संधारण होता है।

किसान दीपक वर्मा ने आगे बताया कि उनका एक लाख 25 हजार रूपए की ऋण माफ हुई है और धान बेच कर मिले बोनस के पैसे से बेटी को स्कूटी खरीदी कर दी है। बेटी स्कूटी से अब पढऩे जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और इससे किसानों में खुशी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री बघेल ने किसान दीपक वर्मा की बातों को ध्यान से सुना और कहा कि किसान हमेशा सभी के बारे में सोचता है और यह कितनी सुंदर बात है, जो सबके बारे में सोचते है हमने उनके बारे में सोचा है। हमारी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों फैसले लिए है। हमने प्रति एकड़ धान खरीदने की सीमा को बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दिया है।
राजीव गांधी किसान योजना के माध्यम से किसानों को बुआई, रोपाई जैसे महत्वपूर्ण समय पर राशि मिलने से उनकी चिन्ता दूर हुई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें