Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: धान खरीदी से किसानों को समय पर भुगतान, कर्ज चुकाने में राहत

29 नवंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: धान खरीदी से किसानों को समय पर भुगतान, कर्ज चुकाने में राहत – छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम तेज़ी से चल रहा है। नारायणपुर जिले के किसान विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि इस बार धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और पारदर्शी है। उन्होंने अपने 3 एकड़ खेत से उपजाए गए 80 क्विंटल धान को माहाका उपार्जन केंद्र पर बेचा।

ऑनलाइन टोकन प्रणाली से प्रक्रिया आसान

किसान विश्वनाथ ने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि केंद्र पर अधिकारियों का सहयोग और समुचित व्यवस्था देखकर किसानों को राहत मिली है। सरकार की पहल से बिचौलियों की आवश्यकता खत्म हो गई है, और किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है।

धान की बिक्री से कर्ज चुकाने में मदद

विश्वनाथ ने कहा कि धान की बिक्री से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने खेती के कर्ज को चुकाने और पारिवारिक कार्यों में करेंगे। उन्होंने बताया कि महंगे उर्वरक और अन्य कृषि लागतों की वजह से कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन इस बार सरकार की समय पर भुगतान व्यवस्था से उनकी चिंता कम हुई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर से खरीद रही है। नारायणपुर जिले में 17 उपार्जन केंद्रों पर धान की खरीदी जारी है। किसानों ने सराहना की है कि सरकार की नई स्लॉट बुकिंग व्यवस्था ने लंबी कतारों की समस्या को हल कर दिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com