Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद की गारंटी, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

27 नवंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद की गारंटी, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई –  छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी को लेकर किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि इस साल भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी सरकार की प्राथमिकता है और पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद की प्रक्रिया पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी है। खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए 27.68 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है।

माइक्रो एटीएम की सुविधा

किसानों को सहूलियत देने के लिए उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम लगाए गए हैं, जिससे वे 2000 रुपये से 10,000 रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं। यह सुविधा परिवहन और मजदूरी जैसे खर्चों को आसान बनाने के लिए दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

  • सभी खरीदी केंद्रों पर बायोमैट्रिक डिवाइस से धान की खरीदी हो रही है।
  • बारदाने, पानी और छांव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
  • शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

राज्य सरकार ने धान खरीदी की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई है, जो जिलों में खरीदी प्रक्रिया की जांच और मॉनिटरिंग कर रही है। धान खरीदी अभियान 14 नवंबर से शुरू हो चुका है और 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com