Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों के लिए उन्नत बीज और दलहन-तिलहन खरीद योजना को मंजूरी

27 नवंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों के लिए उन्नत बीज और दलहन-तिलहन खरीद योजना को मंजूरी –  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इन फैसलों से राज्य के किसानों को फसल उत्पादन में सहायता और बाजार में बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ के किसानों को नवीन और उन्नत किस्म के बीज उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा इम्पैनल्ड केंद्रीय नोडल सीड एजेंसियों से सीधे बीज खरीदने की अनुमति दी गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को राज्य भंडार क्रय नियम 2002 में छूट दी गई है। यह निर्णय किसानों की कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मक्का और दलहन-तिलहन खरीद के लिए नई एजेंसी

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मक्का और प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत दलहन-तिलहन और रबी विपणन मौसम 2025-26 में चना, मसूर और सरसों की फसलों के लिए नेफेड और एनसीसीएफ को प्रोक्योरमेंट एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह कदम किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जन वितरण प्रणाली के तहत चना उपार्जन

मंत्रिपरिषद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चना वितरण के लिए नागरिक आपूर्ति निगम को नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (NeML) ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के जरिए चना खरीदने की अनुमति दी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

हालांकि प्राथमिकता किसानों पर रही, मंत्रिपरिषद ने राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए हरित ऊर्जा शुल्क हटाने का भी निर्णय लिया। यह कदम राज्य में हरित ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि करेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com