State News (राज्य कृषि समाचार)

8 संभागों में कहीं – कहीं वर्षा की संभावना

Share

28 अगस्त 2023, इंदौर: 8 संभागों में कहीं – कहीं वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम , ग्वालियर , चंबल, जबलपुर एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1  जून से आज 28 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 12 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 9  % कम और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत  से 15 % कम वर्षा हुई है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर , भोपाल, नर्मदापुरम , ग्वालियर, चम्बल, जबलपुर एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हो सकती है। इंदौर और उज्जैन संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर पश्चात सीहोर, रायसेन , पूर्व विदिशा, सागर, दमोह,सिंगरौली और भिंड में हल्की वर्षा संभावित है।  गरज-चमक / वज्रपात की संभावना वाले ज़िलों में विदिशा , नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी ,दतिया, सतना , उमरिया , कटनी, जबलपुर, पन्ना , दमोह, सागर,छतरपुर , टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल है। आज 28अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements