राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में वर्षा की संभावना

27 सितम्बर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ,भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम ,रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । 1 जून से आज 27 सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 0.2 %  कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में जहाँ औसत से 4 % कम वर्षा हुई है , वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 4 % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश –  किरनापुर ( बालाघाट ) 26.2  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी  मध्य प्रदेश-  उदयगढ़ ( अलीराजपुर ) 53.0 , गंधवानी ( धार ) 26.0 ,मनावर ( धार ) 26.0 ,हातोद ( इंदौर ) 20.0 , खरगोन-एडब्ल्यूएस 20.0 , गोगावां ( खरगोन ) 20.0 और पानसेमल ( बड़वानी ) 20.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र के अनुसार 28  सितंबर की प्रातः  8 : 30 बजे तक के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार रीवा, सीधी, सिंगरौली और बालाघाट ज़िलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभागों के ज़िलों में तथा शहडोल, पन्ना , सतना, डिंडोरी ,छिंदवाड़ा , सिवनी और मंडला ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा शहडोल और इंदौर संभागों के ज़िलों में तथा रीवा, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, छिंदवाड़ा , बालाघाट ,सीहोर , भोपाल, बैतूल, रतलाम , उज्जैन, देवास, मंदसौर और नीमच ज़िलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। शेष ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।  आज 27  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement