Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मछुआरों से की मुलाकात

08 जनवरी 2025, सागर: मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मछुआरों से की मुलाकात – मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री सीताराम बाथम द्वारा सागर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान श्री बाथम प्रातः समय गंगा मंदिर पर गंगा आरती में सम्मिलित  हुए गंगा आरती के बाद स्थानीय मछुआरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा कर उप संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय पहुंचे जहां कार्यालय का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को योजनाओं से अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु प्रचार प्रसार पर ध्यान देने एवं सुझावों पर चर्चा की गई।

श्री  बाथम दोपहर पश्चात बंडा के लिये प्रस्थान किया जहां पहुँचकर  एनएफडीपी रजिस्ट्रेशन के सर्टिफिकेट का वितरण किया गया एवं स्थानीय मछुआरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा कर बड़ा मलहरा के लिये प्रस्थान किया। बड़ामलहरा में स्थानीय मछुआरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना जिसके बाद छतरपुर के लिये प्रस्थान किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com