राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुपालन विकास की योजनाओं से समृद्ध होते पशुपालक

27 दिसंबर 2024, इंदौर: पशुपालन विकास की योजनाओं से समृद्ध होते पशुपालक – इंदौर संभाग में पशुपालन विकास की योजनाओं से पशुपालक समृद्धता की ओर बढ़ रहे हैं। इंदौर संभाग में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न पशुपालन विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप समृद्ध बनाने में पशुपालन विभाग की योजनाएं धरातल पर साकार रूप ले रही है। इंदौर संभाग में विभिन्न योजनाओं जिसमें आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत 216 पशुपालकों को जोड़ा गया। समुन्नत पशु प्रजनन कार्यक्रम से 72 पशुपालकों को योजना का लाभ दिया गया। साथ ही नंदीशाला योजना अंतर्गत 52 गौ सांड प्रदाय किये गए। बैंक ऋण एवं अनुदान पर 67 किसानों को बकरी प्रदान की गई। बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना से 170 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया, साथ ही 200 पशुपालकों को कड़कनाथ कुक्कुट इकाई प्रदाय योजना के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया।

पूरे संभाग में छोटे एवं बड़े पशुओं का बड़ी संख्या में एफएमडी टीकाकरण किया गया। नस्ल सुधार कार्यक्रम के माध्यम से निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कार्य हुआ। चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से पशुपालकों को घर पहुंच सेवा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। संभाग में पशु विकास कार्यक्रम के तहत सेक्स सार्टेड सीमन उत्पादन, राष्टीय पशुधन मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के प्रयास किये जा रह है, जिनके मैदानी स्तर पर सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे है। ग्राम जगमाल पिपल्या के पशुपालकों को नस्ल सुधार के लिए मुर्रा नस्ल के पाढ़े के लिए अनुदान दिए गए। पशुओं में नस्ल सुधार कार्य होने से उन्नत नस्ल के पशुओं की उपलब्धता सुनिश्चित होने से किसान समृद्ध होंगे। इसी प्रकार पशुपालन विभाग अंतर्गत योजनाओं के लाभ से पूरे इन्दौर संभाग में बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हो रहे है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement